Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रंजय हत्याकांड के गवाह राजा यादव ने कोर्ट से मांगी सुरक्षा

Dhanbad : रंजय हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजा यादव ने शनिवार को अदालत में आवेदन दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में दायर आवेदन में राजा यादव ने कहा है कि इस मुकदमे का वह चश्मदीद गवाह है और सत्ताधारी पार्टी की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह इस मामले के अभियुक्त हैं. उनसे जान को खतरा है, इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वह न्यायालय में निर्भिकता पूर्वक गवाही दे सके. राजा यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि इसके पूर्व उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर भी सुरक्षा की गुहार लगाई थी. परंतु सुरक्षा नहीं मिली थी. राजा ने अदालत से प्रार्थना की है कि जिला प्रशासन व एसएसपी को निर्देश दे कि वह उन्हें समुचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही