Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रंजय हत्याकांड में राजा यादव की गवाही पूरी, लगाई सुरक्षा की गुहार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के चर्चित रंजय हत्याकांड के चश्मदीद गवाह और सूचक राजा यादव का प्रति परीक्षण लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी हुआ. जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में हर्ष सिंह एवं नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा के अधिवक्ता समर श्रीवास्तव के सवालों का जवाब देते हुए राजा ने कहा कि नंदकिशोर ने ही रंजय को गोली मारी थी. उसे घटना से थोड़ी देर पहले रघुकुल के गेट के सामने खड़ा देखा था. छोटा कद वाला व्यक्ति रघुकुल में रहता था, यह जानकारी उसे बाद में मिली. उसने समान कद काठी के 10 -12 लोगों के बीच शूटर के रूप में नाटा कद वाले व्यक्ति की पहचान जेल में मजिस्ट्रेट के सामने की थी. वही व्यक्ति आज अदालत में उपस्थित भी है. टीआई परेड से पहले उसे किसी की फोटो नहीं दिखाई गई थी. इस व्यक्ति को उसने हर्ष सिंह के साथ कई बार कतरास मोड़ कार्यालय और सराय ढेला में भी देखा था. गवाही से पूर्व आज फिर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वज्र वाहन में राजा यादव और रूमी सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. दूसरी ओर सिविल ड्रेस में भी सीआईडी के जवान कोर्ट में तैनात थे. न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा को गवाह पेश करने का निर्देश देते हुए 29 मई की तारीख तय की गई है. आज भी सुनवाई के दौरान हर्ष सिंह उपस्थित नहीं थे. अधिवक्ता आयुष श्रीवास्तव ने उनकी ओर से प्रतिनिधित्व का आवेदन दिया था. नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होटवार जेल से पेश किया गया था. रूना सिंह उर्फ मामा उर्फ नंद किशोर सिंह विगत 8 अगस्त से जेल मे बंद है. उसकी जमानत अर्जी पर 19 मई को उच्च न्यायालय में सुनवाई होनेवाली है. पांच नवंबर 18 को सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने मामा को शूटर बताते हुए उसके विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दायर किया था, जबकिचंदन शर्मा व हरेन्द्र सिंह के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखा है. रंजय सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह की हत्या बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ पर 29 जनवरी 2017 की संध्या करीब 5.30 बजे रामेश्वर तिवारी के घर के समीप गोलियों से भून कर कर दी गई थी.

   मुझे सुरक्षा दी जाए, छोटे-छोटे बच्चे हैं सर

गवाही पूरी होने के बाद राजा यादव ने हाथ जोड़कर न्यायाधीश से रोते हुए प्रार्थना की कि हुजूर मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे हैं, मेरी जान को खतरा है. मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए. न्यायाधीश ने सुरक्षा का आश्वासन दिया और सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उसकी सुरक्षा बहाल रखी जाए.. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही