Search

 
 
 

धनबाद : राजीव सिंह ने मरने से पहले छोड़ी थी सुसाइड नोट, पत्नी, चचेरे भाई समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज

 
Dhanbad : धनबाद के राजीव सिंह सुसाइड मामले में एक नया मोड़ आ गया है. राजीव के भाई संजीव कुमार सिंह ने उनकी पत्नी, चचेरे भाई समेत परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध धनबाद थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजीव सिंह के सुसाइड करने के लिए उन्हें जिम्मेवार ठहराया है. डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि राजीव सिंह ने खुदखुशी करने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमे पत्नी, चचेरे भाई समेत परिवार के ही पांच लोगों को सुसाइड करने के लिए जिम्मेवार ठहराया है. पूर्व में भी पत्नी और चचेरे भाई के विरुद्ध थाना में राजीव सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें अभी अनुसंधान चल रहा है. बरामद सुसाइड नोट राजीव सिंह की है या नहीं इसकी जांच के लिए सुसाइड नोट को एफएसएल में भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभियुक्त जल्द ही  गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. इधर, मृतक राजीव के भाई संजीव सिंह ने बताया कि राजीव सिंह काफी तनाव में थे. परिवार के लोगों को एक साथ करने का भरसक प्रयास भी उन्होंने किया था, पर कोई फायदा नहीं हुआ. वे पूरी तरह से हताश हो चुके थे. इसी कारण उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा. उन्होंने बताया कि मरने से पूर्व राजीव ने वीडियो में बहुत सी बातें कही थीं, वीडियो फुटेज, सुसाइड नोट, मेल सभी कुछ पुलिस को सौंप दिया गया है. ज्ञात हो कि राजीव सिंह का शव सोमवार को बरटांड स्थित सीपी सिंह इंक्लेव स्थित फ्लैट में फंदे से झूलता बरामद किया गया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-mining-was-going-on-in-the-closed-mine-of-pathardih-huge-quantity-of-coal-seized/">धनबाद

: पाथरडीह की बंद खदान में हाे रहा था अवैध खनन, भारी मात्रा में कोयला जब्त
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही