Search

 
 
 

धनबाद:  राजगंज पुलिस व खनन विभाग ने अवैध कोयला लदा ट्रक पकडा

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) राजगंज थाना अंतर्गत दलूडीह में अवैध कोयले से भरा ट्रक शाम 4 बजे के करीब खनन निरीक्षक ने पकड़ा और राजगंज पुलिस को सौंप दिया. सूत्रों की मानें तो पिछले कई महीनों से कांकोमठ में अवैध कोयले का कारोबार जारी था. खनन विभाग एवं राजगंज पुलिस के गश्ती दल ने दलुडीह स्थित पारसनाथ पेट्रोल पंप के समीप चार बारह चक्का ट्रक में लदा अवैध कोयला पकड़ा. वाहन में कोयला के कागजात नहीं थे. इस दौरान तीन लोग पकड़े गए, जिनमें नौशाद खान, रमेश कुमार एवं नियाज अहमद शामिल हैं. माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार के लिखित आवेदन पर राजगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है. चालक,खलासी,ट्रक मालिक, चालक एवं खलासी को अभियुक्त बनाया गया है.अरिपियो के विरुद्ध खनन अधिनियम के धारा, सरकारी संपत्ति एवं राजस्व की चोरी का आरोप लगाया है. कतरास इलाके से अवैध कोयला लादकर बनारस की ओर जा रहा था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही