Search

 
 
 

धनबाद: राजगंज पुलिस ने चोरी के 40 लीटर डीजल व बाइक के साथ युवक को पकडा

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara)  राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर बोराबांध में 24 सितंबर शनिवार की देर रात पुलिस ने डीजल चोरी करते रंगे हाथ एक युवक को पकड़ा है. 25 सितंबर रविवार को राजगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि शनिवार की रात अपराधी डीजल चोरी करने आए थे. पुलिस की तत्परता से एक डीजल चोर को पकड़ लिया गया और दो लोग भागने में सफल रहे. पकड़े गए युवक का नाम सुबेश कुमार भुइयां है, जो सेंद्रा लोयाबाद 5 नंबर का रहने वाला बताया जा रहा है. इस अपराध में दो युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि दो फरार आरोपियों के नाम देव भुईया और विकास रविदास है. उनका पहले से विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक इतिहास रहा है. बताते चलें कि राजगंज में विगत कई दिनों से डीजल चोर सक्रिय थे. पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी, मगर कुछ हाथ नहीं लगा. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक के पास से 40 लीटर डीजल और एक चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-opposed-the-business-of-jismphroshi-then-beaten-up-locked-the-shop/">धनबाद

: जिस्मफरोशी के धंधे का विरोध किया तो की मारपीट, दुकान में ताला जड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही