Search

 
 
 

धनबाद : राजीव गांधी ने देश में लाई संचार क्रांति : अजय कुमार

 

सिंदरी इंटक कार्यालय में जयंती पर मनाया गया सद्भावना दिवस

Sindri : देश को संचार क्रांति की ओर अग्रसर करनेवाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79 वीं जयंती 20 अगस्त रविवार को सिंदरी कांग्रेस नगर कमेटी ने इंटक कार्यालय में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया.अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का व्यापक प्रसार और 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज सहित कई साहसी कदम उठाए. उन्होंने अपने कार्यकाल में असम, पंजाब और मिजोरम समझौता को अंजाम दिया था. सद्भावना दिवस समारोह में नरेंद्र कुमार शर्मा, अंगरा हित दुबे, आर प्रभाकर, जिला कांग्रेस महासचिव अजय सिंह, सियाकांत दुबे, विदेशी सिंह, हरिश्चंद्र दुबे, पूर्णेन्दु सिंह, मनोज घोष, सरदार योगेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, सत्येंद्र सिंह, मनोहर श्रीवास्तव, एस के सिंह, शैलेश पंडित, मो हकीम, त्रिलोचन बनर्जी, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार सोरेन, संतोष कुमार, गौरव गुप्ता, चंद्र विजय सिंह, अवध  मिश्रा, ब्रिज भूषण दुबे, विजय कुमार ठाकुर, विजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही