Search

 
 
 

धनबाद : समय से बहुत आगे की सोचने वाले राजनेता थे राजीव गांधी

 
Dhanbad : राजीव गांधी मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज डिगवाडीह के निदेशक डॉ. आरएन चौबे की अंग्रेजी में लिखी पुस्तक रिमेंबरिंग राजीव का विमोचन दिल्ली में हुआ. दिल्ली के क्नॉट प्लेस स्थित डॉ. जोम्ब‌ई लाउंज में 15 मई को आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भारत में कम्प्यूटर विज्ञान के जनक तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपने समय से बहुत आगे की सोचने वाले राजनेता थे. उनके पास लोकतंत्र व राष्ट्र की प्रगति का मौलिक विजन था.वह एक आदर्श पति और पिता भी थे. समारोह में काउंसिल जेनरल (मानद) यूनियन ऑफ कॉमर्स के एल गंजू, मिसेज इंडिया हिना इकबाल, डॉ. जोम्ब‌ई लाउंज के प्रबंध निदेशक गोविंद भूषण, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज महिला शाखा की उपाध्यक्ष निर्मल रंधावा, लायंस क्लब चार्टर्ड के प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता, प्रीति पूजा, विभिन्न क्षेत्रों की 40 महिला उद्यमी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-celebrate-one-day-a-week-to-prevent-dengue-dry-day-cs/">धनबाद

: डेंगू से बचाव को सप्ताह में एक दिन मनाएं ड्राई डे- सीएस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही