Search

 
 
 

धनबाद : पंचायत चुनाव से राजीव गांधी का सपना हो रहा साकार- रवींद्र वर्मा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321362&action=edit">(Dhanbad)

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव भले ही दलीय आधार पर नहीं हुआ, फि‍र भी इसमें कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की जीत हुई है. पंचायती राज व्‍यवस्‍था लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय राजीव गांधी का सपना साकार होता दिख रहा है. उन्‍होंने यह बातें 31 मई को मतगणना स्थल पर गोविंदपुर की खरणी पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया मीना देवी को सम्मानित करते हुए कहीं. इस मौके पर बड़ी संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. मीना देवी परिवार की यह हैट्रिक जीत है. इससे पहले उनके पती मनोज कुमार हांडी मुखिया थे. रवींद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी नेताओं की जीत साबित करती है कि कांग्रेस जुमलेबाजी करने वाली पार्टी नहीं है. चुनाव में खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत की जनता का भरपूर समर्थन मिला है. खरणी पंचायत में मनोज और उनकी पत्नी मीना देवी की ओर से किए गए विकास की बदौलत उनकी जीत की हैट्रिक लगी है. उन्‍होंने मुखिया को और शक्ति देने की सरकार से मांग की, ताकि गांवों व मोहल्‍लों का तेज विकास हो सके. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321637&action=edit">धनबाद:

एसपी पहुंची जोरापोखर थाना, हरिजन एक्ट के मामलों का लिया जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही