Search

धनबाद : 34वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकमल धनबाद ओवरऑल चैंपियन

खेल में सभी को समान मानते हुए एक लक्ष्य प्राप्त करना ही जीत है : राज सिन्हा Sindri : कल्याण केन्द्र सिंदरी में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय 34वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार 24 सितंबर को हो गया. प्रतियोगिकता में राजकमल विद्या मंदिर स्कूल धनबाद ओवरऑल चैंपियन रहा. समापन समारोह में मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा और विशिष्ट अतिथि विद्या भारती खेल परिषद के राष्ट्रीय सचिव कृपा शंकर शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि खेल से हमारे अंदर सामाजिक अनुशासन व सहयोग की भावना का विकास होता है. खेल में सभी को समान मानते हुए एक लक्ष्य प्राप्त करना होता है, वह ही जीत है. खिलाड़ी कभी नहीं हारता है. वह या तो जीतता है या फिर सीखता है. विशिष्ट अतिथि कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि आज के तकनीकी ज्ञान से हम जीत प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आगामी 17 से 19 अक्टूबर तक रजरप्पा में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में आपकी जीत निश्चित है.

राजकमल ओवरऑल चिंपियन

बाल वर्ग (छात्र) में बसिया 29 अंक के साथ प्रथम, राजकमल 22 अंक के साथ द्वितीय (तीन गोल्ड), रतनपुर टुंडी 22 अंक के साथ तृतीय (दो गोल्ड) रहा. बाल वर्ग (छात्रा) में राजकमल धनबाद 32 अंक लाकर प्रथम, रतनपुर टुंडी 21 अंक लाकर द्वितीय और कुंडली ओरमांझी 12 अंक लाकर तृतीय रहा. तरुण वर्ग (छात्रा) में सीनिडीह 69 अंक के साथ प्रथम, राजकमल धनबाद 42 अंक के साथ द्वितीय, कुम्हारटोली 31 अंक के साथ तृतीय रहा. तरुण वर्ग (छात्र) में राजकमल 42 अंक लाकर प्रथम, बाघमारा 39 अंक लाकर द्वितीय, लोहरदगा 35 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे. किशोर वर्ग (छात्रा) में राजकमल धनबाद 43 अंक के साथ प्रथम, कुम्हारटोली 36 अंक के साथ द्वितीय और सीनिडीह ने 26 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं किशोर वर्ग (छात्र) में गुमला 32 अंक (तीन गोल्ड) के साथ पहले, बसिया 32 अंक (दो गोल्ड) के साथ दूसरे और ललमटिया 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-speed-breaker-installed-with-the-help-of-police-station-incharge/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : थाना प्रभारी के सहयोग से लगाया गया स्पीड ब्रेकर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp