Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 34वें प्रांतीय एथलेटिक्स में राजकमल ओवर ऑल चैंपियन

Advertisement
Advertisement

खिलाड़ियों ने 26 स्वर्ण 11 रजत एवं 7 कांस्य पदक बटोरे

Dhanbad : विद्या विकास समिति रांची झारखंड के तत्वावधान में 21 से 24 सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में आयोजित 34वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में राजकमल धनबाद ओवरऑल चैंपियनशिप बना. राजकमल को समारोह में 26 स्वर्ण,11 रजत एवं 7 कांस्य पदक प्राप्त हुए. विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि समारोह में 50 विद्यालयों के लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था.

 ये बने विजेता

प्रतियोगिता में बाल वर्ग में लक्ष्मी, अलका, साक्षी, कृतिका वेद, प्रकाश, निशांत कुमार, लव कुमार, प्रेम राज ने पदक जीते. किशोर वर्ग में लवली, तृषा देव, अनंता, रेणु कुमारी, दिव्या, राखी, कौशल कुमार, अभिषेक नारायण, कुमार नमन ने पदक प्राप्त किया, वहीं तरुण वर्ग में प्राची, अर्चना, शालिनी, प्रीति, अनया, यशवर्धन पांडे, रुद्रनील, अजीत कुमार एवं सिद्धार्थ मिश्रा को पदक मिला. खिलाड़ियों का मार्गदर्शन शारीरिक शिक्षक गौरी शंकर सिंह, वेणु रानी, चंदन कुमार व सपना कुमारी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही