Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रांतीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में राजकमल राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अव्वल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद को विभिन्न प्रांतीय प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैंपियनशिप मिला. राजकमल के 25 प्रतिभागियों ने प्रांतीय टीमों को पछाड़ते हुए सभी प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया. विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों को विद्यालय में भी सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सभी प्रांतीय विजेता सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, ऐसा विश्वास है. उन्होंने टीम कोच ओ पी पाण्डेय, रागिनी गुप्ता, विवेक सिंह व पूजा को बधाई दी.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मुसाबनी व चाईबासा में कार्यक्रम

बता दें कि प्रांतीय कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मुसाबनी एवं चाईबासा में 19 व 20 सितम्बर को आयोजित हुई थी. विज्ञान प्रश्न मंच के बाल वर्ग में शरण्या यादव, इक़रा फ़ातिमा व अदिति प्रिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. तरुण वर्ग में तनिष्क गुप्ता, नितेश कुमार पाठक व अक्षत सिंघानिया को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. वैदिक गणित में प्रश्नमंच के बाल वर्ग आयुष कुमार, यश राज व अभिज्ञान आयुष को प्रथम स्थान प्राप्त किया. कंप्यूटर प्रश्नमंच के शिशु वर्ग में तृप्ति सिंह, कुलेश्वर कुमार बाउरी व तन्मय परिहाल को द्वितीय स्थान मिला. संस्कृति बोध परियोजना प्रश्नमंच के किशोर वर्ग में परी रानी, मानसी व सोनम को प्रथम स्थान क्रमशः शिशु वर्ग में वैभव कुमार साव, वत्सल नारायण व सक्षम कुमार एवं बाल वर्ग में सार्थक कुमार, पुष्पहास मिश्रा व मयंक मनोहर महतो को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ.

  पत्रवाचन प्रतियोगिता में शिक्षिका पूजा को तृतीय स्थान

संस्कृत प्रश्नमंच प्रतियोगिता के बाल वर्ग में राघव कुमार , प्रत्युष हर्ष व प्रणय पुरुषोत्तम को प्रथम स्थान वही तरुण वर्ग में साक्षी सिंह, रूपांशी कुमारी व श्रेया पाण्डेय को द्वितीय स्थान एवं शिशु वर्ग में श्रेया राज, जोया शेख व सान्वी साव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. बताते चलें कि शिक्षकों बीच पत्रवाचन प्रतियोगिता में राजकमल की शिक्षिका पूजा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के श्याम सुंदर चौधरी,संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार पटनिया , सचिव संजीव अग्रवाल , सह सचिव दीपक रूइया व कोषाध्यक्ष चन्द्र शेखर अग्रवाल एवं बाल कल्याण समिति धनबाद ज़िला व राजकमल स वि मं के शेष सदस्यों एवं विद्यालय के उप प्राचार्या उमा मिश्रा व उप प्राचार्य मनोज कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-expeditious-disposal-of-cases-related-to-land-acquisition-of-bccl-deputy-commissioner/">धनबाद

: बीसीसीएल के भू-अर्जन से जुड़े मामलों का शीघ्र करें निपटारा: उपायुक्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही