Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लड़कियों में राजकमल विद्या मंदिर, लड़कों में किड्स गार्डन बना चैंपियन

Dhanbad : धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित 23वां अंतर विद्यालय गर्ल्स व ब्वायज का फाइनल मैच 9 मई को वालीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में खेला गया. अंडर-19 बालिकाओं में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद ने अभय सुंदरी हाई स्कूल को हराकर चैंपियन बना. वहीं, बालक वर्ग में किड्स गार्डन धनबाद ने डीएवी बानियाहिर को सीधे सेटों में पराजित कर खिताब अपने नाम किया. बालक वर्ग अंडर-14 में बड्स गार्डन राजगंज ने कड़े संघर्ष में मिशन ऑफ नॉलेज को हराया. अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले में किड्स गार्डन धनबाद ने डीएवी बानियाहिर को 26-24, 25-23, 25-23 से पराजित कर स्वर्गीय पीएन कपूर ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं, बालिकाओं के फाइनल मुकाबले में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ने अभय सुंदरी हाई स्कूल को 25-23, 25-20, 25-22 से पराजित कर शिवरानी कपूर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. अंडर-14 के मुकाबले में बड्स गार्डन राजगंज ने मिशन ऑफ नॉलेज धनबाद को 26-24, 26-24, 25-27, 30-28 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि धनबाद के संसद पशुपतिनाथ सिंह ने अंडर-19 बालक वर्ग विजेता व उपविजेता टीम को पीएन कपूर ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. वहीं, अंडर-19 बालिकाओं की विजेता व उपविजेता टीमों को रेलवे के धनबाद डिविजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर अजीत कुमार ने शिवरानी कपूर ट्रॉफी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. अंडर-14 विजेता व उपविजेता को धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी ने ट्रॉफी एवं मेडल देख सम्मानित किया.

डीएवी मॉडल स्कूल को फेयर प्ले ट्रॉफी

टूर्नामेंट में फेयर प्ले ट्रॉफी डीएवी मॉडल स्कूल को मिली. डिसिप्लिन अवार्ड आईएसएल सुदामडीह को मिला. बेस्ट न्यू परफॉर्मा का पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय नंबर वन व डीएवी बनियाहीर को दिया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में जितेन कुमार, अब्दुल रहमान, पंकज कुमार, गजेंद्र प्रताप, सिंह राघव, रश्मि, नीरज कुमार, असीम, प्रियदर्शी, संतोष कुमार, सुदीप बनर्जी, दीपक कुमार, सालवी सिन्हा, वासिम हाशमी, दीया दास, खुश वत्स आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-the-issue-of-corruption-dominated-the-meeting-of-topchanchi-panchayat-samiti/">

धनबाद : तोपचांची पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा भ्रष्टाचार का मुद्दा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही