Dhanbad : स्वर्गीय शिवरानी कपूर अंतर विद्यालय अंडर-19 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 मई को धनबाद के वॉलीबॉल स्टेडियम में हुआ. धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले दिन चार मुकाबले खेले गए. उद्घाटन मैच में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ने डीएवी स्कूल बानियाहिर को 25-20, 25-23, 25-15 से पराजित किया. दूसरे मुकाबले में अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल ने डीएवी स्कूल को 25-10, 25-19, 25-18 से हराया. तीसरे मैच में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद ने अभय सुंदरी गर्ल्स हाई स्कूल को 10-25, 25-20, 25-23 से हराया. जबकि चौथे मैच में स्वरूप हिंदी स्कूल ने डीएवी स्कूल लोदना को 25-23, 25-23, 26-24 से हराया. अंकों के आधार पर राजकमल विद्या मंदिर व अभय सुंदरी स्कूल की टीम फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल मुकाबला 9 मई को होगा. धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि सभी मैचों में निर्णायक की भूमिका नीरज कुमार, राहुल तिवारी व नंदन तिवारी, जबकि स्कोरिंग में पूजा कुमारी और खुश्बत परवीन ने निभाई. इससे पहले प्रतियोगिताक उद्घाटन झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वैभव सिन्हा ने किया. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर उन्होंने मैच शुरू कराया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-devotees-take-a-dip-in-damodar-and-barakar-river-on-buddha-purnima/">धनबाद
: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने दामोदर व बराकर नदी में लगाई डुबकी [wpse_comments_template]
धनबाद : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकमल विद्या मंदिर व अभय सुंदरी फाइनल में

Leave a Comment