Search

धनबाद:  अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में राजकमल के बच्चों ने बटोरे कई मेडल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सिल्वर जोन फाउंडेशन न्यू दिल्ली इंडिया के तत्वावधान में आयोजित हिंदी ओलंपियाड में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के छात्र-छात्राओं ने कई मेडल बटोरे. ओलंपियाड में कक्षा 6 से कक्षा दशम के 132 बच्चे शामिल थे. राजकमल ने भारत में तीसरा स्थान पाकर रजत पदक प्राप्त किया. इसके लिए प्रिंस कुमार को 5000 रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए. क्लास टॉपर में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले ओम प्रकाश खंडा, हर्ष सिंह, शन्यम शर्मा, आदित्य राज तोमर व निखिल वर्मा के नाम शामिल हैं. क्लास टॉपर रजत पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में प्रतीक कुमार, देवराज, पूर्णेन्दु प्रधान, रोशन रंजन, आस्था सिंह शामिल हैं, जबकि  यशराज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. राज्य स्तर पर कांस्य पदक रितेश रंजन एवं रजत पदक आदर्श कुमार,तथा काव्य कुश कुंज को मिला है. स्कूल के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने 9 मई मंगलवार को विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम से मिली सफलता का स्वाद अनोखा होता है. इसलिए परिश्रम से कभी जी नहीं चुराना चाहिए. उम्मीद है इस उपलब्धि को देखकर अन्य विद्यार्थी भी भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. इस उपलब्धि पर स्कूल के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के सदस्यों, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp