Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बिजली-पानी के लिए राजपुरा कोलियरी प्रबंधक कार्यालय का घेराव

Maithan : शिवलीबाड़ी एवं एग्यारकुंड में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है. इस कारण पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है. 3 जून शनिवार को बिजली-पानी संकट से जूझ रहे लोगों ने ईसीएल की राजपुरा कोलियरी में ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी और कोलियरी प्रबंधक कार्यालय का घेराव किया. सूचना मिलने पर एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की मुखिया काकुली मुखर्जी एवं शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया पति मो मुस्तकीम एवं बीसीकेयू प्रतिनिधि रामजी यादव समर्थकों के साथ पहुंचे. दबाव दिया गया कि वार्ता में कोलियरी एजेंट को भी बुलाया जाए. इसके बाद एजेंट पीके सिंह पहुंचे. ग्रामीणों ने अविलंब ट्रांसफार्मर की व्यवस्था व रिजर्व में एक ट्रांसफार्मर रखने की मांग की. एजेंट ने मांग पर ठोस पहल करने का भरोसा दिलाया. सोमवार या मंगलवार तक ट्रांसफॉर्मर लाने की बात कही. इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन वापस ले लिया.कहा कि मंगलवार तक ट्रांसफार्मर नहीं आया तो राजपुरा कोलियरी का उत्पादन व परिचालन फिर ठप कर दिया जाएगा. फिलहाल शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत में दो टैंकर पानी रोजाना उपलब्ध कराया जाएगा. वार्ता में धर्मेंद्र सिंह, रामजी यादव, रोशन मिश्रा सहित दोनों पंचायत के ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही