Search

 
 
 

धनबाद: डेफोडिल्स बचपन व एकाडेमी करकेंद में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता

 

हर ग्रुप के अव्वल छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

Putki: डेफोडिल्स बचपन और डेफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में शनिवार 19 अगस्त को राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई.  प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से दशम तक के करीब 150 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया. ग्रुप ए वर्ग नर्सरी से केजी 2 में कक्षा केजी 2 की आर्या रानी को प्रथम पुरस्कार, केजी 1 के राघव कुमार को द्वितीय तथा नर्सरी की सनाया को तृतीय पुरस्कार मिला. ग्रुप बी वर्ग एसटडी 1 से एसटीडी 3 में रिफात को प्रथम, सांझवी  को द्वितीय तथा झूम विश्वास को तृतीय पुरस्कार मिला. ग्रुप सी एसटीडी 4 से 6 में वैष्णवी को प्रथम,  बेलाल आलम को द्वितीय व पल्लवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया. ग्रुप डी एसटीडी 7 से 10 में पलक कुमारी को प्रथम, मुस्कान कुमारी को द्वितीय तथा तानिया राज वर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला. सभी सफल प्रतिभागियों को डेफोडिल्स बचपन और डेफोडिल्स एकाडेमी के प्राचार्य तापस बनर्जी ने पुरस्कृत किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. प्राचार्य ने कहा कि रक्षा बंधन का यह पवित्र त्योहार सभी जाति-धर्म के लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं. यह त्योहार सिर्फ भाई और बहन के रिश्तों को ही नहीं, समाज में खोते जा रहे मूल विचारों को भी मजबूती प्रदान करता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही