Dhanbad : रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में आशाएँ महिला ग्रुप के द्वारा रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया. आशाएँ महिला ग्रुप की सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों को राखी बाँधी. साथ ही बच्चों को स्वादिष्ट भोजन करवाया गया. उन्हें गिफ्ट्स के रूप में चॉकलेट, अमूल ड्रिंक, बिस्किट आदि दिए गए. जीवन ज्योति की प्राचार्या अपर्णा दास ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशाएँ ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया. बच्चों संग रक्षाबंधन मनाने पहुंची आशाएं ग्रुप की सुचिता साव ने बताया कि रक्षाबंधन एक बेहद पवित्र त्यौहार है. इन दिव्यांग छोटे भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर खुशियां बटोरी है. कार्यक्रम में ग्रुप की सुचिता साव, सुनीता साव, सुनीता सिंह, कल्पना सिंह, शैली खेरा, प्रियंका पॉल, नीना छाबड़, प्रियदीप एवं जीवन ज्योति विद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : दिव्यांग बच्चों के बीच आशाएँ महिला ग्रुप का रक्षाबंधन
Leave a Comment