धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ‘साइकिल फॉर हेल्थ’ की थीम पर निकली रैली
Dhanbad: विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल फॉर हेल्थ की थीम पर 3 जून शनिवार को जिला एनसीडी कोषांग एवं शिक्षा समाधान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली निकाली गई. प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया. उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य आम जनमानस में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाना व पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है. इस मौके पर जिला नोडल पदाधिकारी, जिला एनसीडी कोषांग, धनबाद के सभी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व शिक्षा समाधान ट्रस्ट के सदस्य आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment