Search

 
 
 

धनबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) चिरकुंडा नप के स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग को लेकर झामुमो ने मंगलवार 26 जुलाई को चेतावनी रैली निकाली. सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन को ज्ञापन सौंपा. झामुमो नगर कमेटी अध्यक्ष रंजीत बाउरी व उपाध्यक्ष रंजीत रवानी ने कहा कि नपं क्षेत्न के स्लम क्षेत्र में सैकडों परिवार रहते हैं. इनलोगों को आवास योजना के वर्टिकल 1, 2 व 3 के लिए वर्ष 2016 में सर्वे भी किया गया, लेकिन जमीन की अनुपलब्धता दिखाकर आज तक योजना धरातल पर नहीं आई है. दोनों नेताओं ने कहा कि नपं क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत जमीन गैर आबाद है. बावजूद वर्टिकल 1,2 व 3 के तहत आवास योजना पर काम नहीं हो रहा है. कहा कि दो माह के अंदर यदि योजना चालू नहीं होती है तो झामुमो उग्र आंदोलन करेगा. ज्ञापन में बालू की समस्या दूर करने की भी बात कही गयी है.  वार्ड 2 की पार्षद भारती कुमारी ने भी वार्ड 2 के झोपडपट्टी में रहने वाले 90 परिवारों को पुनर्वासित करने के लिए ज्ञापन दिया है. मौके पर रंजीत बाउरी, रंजीत रवानी, प्रो अरु ण कुमार, बाबू खान, टिंकू अंसारी, बुधन बाउरी, अकरम कुरैशी, रंजीत साव, रंजीत गोस्वामी, अजय बाउरी, अरु ण यादव, बडकू रवानी, मो कासिम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही