Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची के जोड़ा मंदिर में राम जन्मोत्सव की धूम

 
Topchanchi : बजरंगबली का सिद्ध पीठ माने जाने वाले तोपचांची प्रखंड की ढांगी पंचायत स्थित जोड़ा मंदिर में राम जन्मोत्सव की धूम है. रामनवमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में राम भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा. आचार्य विश्वनाथ पाठक ने सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया. इसके साथ ही मंदिर में झारखंड जनहित मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष माना पाठक की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह नवाह्नपरायण मानस यज्ञ की पूर्णाहुति भी हुई. पूर्णाहुति के बाद महा भंडारा में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, गिरिडीह से एनडीए प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, शेखर सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने मंदिर पहुंच कर मत्था टेका. झारखंड जनहित मोर्चा के अध्यक्ष माना पाठक ने कहा कि मंदिर में राम जन्मोत्सव पिछले 56 वर्षों से धूमधाम से मनाया जा रहा है. बकौल माना पठाक 56 वर्ष पहले उनके पिता आचार्य विश्वनाथ पाठक को हनुमान जी का दर्शन हुआ था, जिसमें उन्हें मंदिर निर्माण का संदेश मिला था. इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना जरूर पूरी होती है. यह भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/ed-arrests-four-persons-including-jmm-leader-antu-tirkey-in-land-scam-case/">जमीन

घोटाला मामले में ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही