धनबाद:भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा व लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू
Topchachi : तोपचांची प्रखंड स्थित नेरो पंचायत के नीमटांड (डोमनपुर) में बुधवार 31 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री राम कथा सह श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू हो गया. कलश यात्रा बैंड बाजा, डीजे, ढोल के साथ नीमटांड मंदिर प्रांगण से निकली व डोमनपुर, मदनपुर, खुरडीह से होते हुए ब्राह्मणडीहा स्थित कतरी जोरिया पहुंची. 301 महिलाएं माथे पर कलश लेकर प्रभु का गुणगान करती चल रही थी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल लेकर श्रद्धालु महिलाएं यज्ञ मंडप पहुंची. पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जगह-जगह ठंडा शरबत व पानी पिलाकर स्वागत किया गया. पंडित गोपाल पांडे शास्त्री ने कहा कि 31मई से 2 जून तक प्रतिदिन सुबह वेदी पूजन, आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा. आचार्य मनोज संध्या 8 बजे से श्री राम कथा का वाचन करेंगे. 1 जून को रात्रि 8 बजे से छऊ नृत्य का कार्यक्रम है. 2 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति, महाप्रसाद वितरण एवं रात्रि में भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा. मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पंचायत के मुखिया उमेश महतो, सांसद प्रतिनिधि, जिप सदस्य प्रतिनिधि सुभाष रवानी, पंचायत समिति सदस्य कुमारी रिंकू महतो, ब्राह्मणडीहा पंचायत के मुखिया विवेक पासवान, सुरेश महतो, पवन महतो, तपन दुबे, तूफान साव, धनंजय महतो, शिवलाल महतो, गणेश महतो, नारायण चंद्र महतो, समाजसेवी बहादुर राय गोपाल राय, भीम लाल महतो, दौलतराम महतो मोती महतो विश्वनाथ महतो, सुनील रजवार दिलीप महतो बिरजू नाथ महतो, करण महतो सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment