Topchachi : तोपचांची (Topchachi ) तोपचांची प्रखंड के गेंदनावाडीह पंचायत में शुक्रवार 21 अप्रैल को 7 दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर निकले. तातंरी पंचायत स्थित कतरी जोरिया से कलश में जल लेकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे. पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि यज्ञ ही सनातन धर्म का कल्याण करता है. यज्ञ में प्रतिदिन संध्या 8 बजे वृंदावन से पधारे मधुरम जी महाराज द्वारा राम कथा कही जाएगी. कलश यात्रा में शामिल भक्त डीजे पर झूमते गाते चल रहे थे. 27 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर छाया देवी, संतोष महतो ,आकाश सिंह, धनेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, कार्तिक महतो,राम नरेश महतो, त्रिपुरारी सिंह, गोविंद महतो, बासुदेव सिंह, ब्रजमोहन राम,सुमन मिश्रा, ईश्वर महतो,डोमन महतो, सोनू चौधरी, हीरा लाल तुरी, उमेश महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: तोपचांची में भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू
Last Updated: Apr 21, 2023 12:00 AM (IST)