Search

धनबाद : तोपचांची में कहीं रामायण पाठ तो कहीं दीयों का वितरण

Topchanchi : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा तोपचांची प्रखंड राम की भक्ति में लीन है. प्रखंड के साहोबहियार, कालाझर, तांतरी, मदैयडीह, तोपचांची, रामाकुण्डा व अन्य गांवों के मंदिरों में रामायण पाठ किया जा रहा है. भगवान राम के आगमन को लेकर तोपचांची के सभी चौक-चौराहे भगवा रंग में रंग गए हैं. हर ओर भगवा ध्वज फहरा रहे हैं. हर कोई अपने अंदाज में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है. देवानंद प्रसाद अपने परिवार व साथियों के साथ मिलकर प्रखंड के कामता, आमटांड़, मदैयडीह, गोरमार व आसपास के गांवों में घूमकर लोगों के बीच दीयों का वितरण कर राम जन्मभूमि में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में ग्रामीणों को बताया. सोमवार को हर घर व मंदिर में दीप जलाकर दिवाली मनाने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/grand-procession-of-lord-shri-ram-started-in-giridih-flood-of-faith-gathered-on-the-streets/">गिरिडीह

में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp