Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रंगामाटी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी के पति रामेश्वर कुंभकार की रिम्स में मौत

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड अंतर्गत रंगामाटी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी कमला देवी के पति रामेश्वर कुंभकार की मौत सोमवार की रात इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गई. वह पत्नी, तीन पुत्री एवं 1 पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए. मंगलवार को उनका शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पंचायत के लोगों में मायूसी छा गई है. मंगलवार को पंचायत के सदस्यों ने उनकी शव यात्रा निकाली तथा गांव के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया. अंतिम यात्रा में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता पहुंची तथा मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. समर्थकों को भी सांत्वना दी. मालूम हो कि शनिवार की रात पत्नी के चुनाव प्रचार के दौरान कानाटांड़ में अचानक उनकी तबीयत बिगड गई. आनन-फानन में समर्थकों ने उन्हें धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया था. सोमवार की रात रिम्स में उनकी मौत हो गई. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि रामेश्वर कुंभकार पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे. उनके असमय जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही