Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  रामगढ़ ने चतरा को पांच विकेट से हराया

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में रणधीर वर्मा ट्राफी के लिए खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर क्रिकेट (प्लेट ग्रुप) में 16 मार्च शुक्रवार को रामगढ़ ने चतरा को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने की होड़ में रामगढ़ ने खुद को बरकरार रखा है. इधर चतरा अपने तीनों मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. चतरा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें राहुल कुमार के 123 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 222 रन बनाए. राहुल ने 114 गेंदों में 12 चौके व सात छक्के जड़ते हुए नाबाद पारी खेली. सच्चिदानंद ने 21, सुभाष सिंह ने 15 और स्वर्णजीत सिंह ने 11 रन बनाए. रामगढ़ के रोहित कुमार ने 41, अभिषेक कुमार ने 38 और ऋषिकेश तिवारी ने 41 रन देते हुए दो-दो विकेट लिए. बाद में रामगढ़ की टीम ने आनंद कुमार (70 रन, 89 गेंद, चार चौके व दो छक्के) और ऋषिकेश तिवारी (58 रन, 63 गेंद, पांच चौके व चार छक्के) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेल अपनी टीम को जीत दिला दी. रामगढ़ ने जीत का लक्ष्य 42 ओवर में पांच विकेट पर हासिल कर लिया. इसके अलावा रोशन कुमार ने 36, दिव्यांशु राज ने नाबाद 30, आनंद राज ने नाबाद 13 रन बनाए. चतरा के शक्ति सिंह ने 49 पर दो विकेट लिए. अमन कुमार, सुभाष सिंह, नितिन कुमार और गीतेश रमन को एक-एक विकेट मिला. चतरा के राहुल कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार धनबाद क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव बाल शंकर झा ने प्रदान किया. इस अवसर पर मैच रेफरी शशि नायर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही