Search

 
 
 

धनबाद : ओबीसी रेल इंपलाइज एसोसिएशन के रामजी चौधरी बने मंडल अध्यक्ष, महेंद्र कुमार सचिव

 
Gomoh : ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन के गोमो शाखा कार्यालय में बैठक कर एसोसिएशन की धनबाद मंडल कमेटी का गठन किया गया. रामजी चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व महेंद्र कुमार को को मंडल सचिव मनोनीत किया गया. अन्य पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य के रूप में पवन कुमार, अवधेश कुमार, कुमार गौरव, विनोद कुमार, बांके बिहारी, संतोष कुमार सिंह का चयन किया गया. नवगठित कमेटी के पदाधिकारियें व सदस्यों का स्वागत माला पहनाकर किया गया. जोनल सचिव शैलेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ यूनियन एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) बजट को अपनी उपलब्धि बताकर ढोल पीट रही हैं. लेकिन यह रेल कर्मचारियों के लिए महज लालिपॉप है. हमें ओल्ड पेंशन स्कीम से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है. बैठक में बबन राम, बीसी मंडल सहित धनबाद रेल मंडल के बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bjp-candidate-from-chandankiyari-amar-bauri-launched-public-relations-campaign/">बोकारो

: चंदनकियारी से भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही