Search

 
 
 

धनबाद : अयोध्या में विराजे रामलला, सिंदरी में हुई उनकी भव्य आरती

 
Sindri : अयोध्या में सोमवार को प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न सिंदरी में उल्लास के साथ मनाया गया. भगवान के आगमन के उपलक्ष्य में क्षेत्र मंदिरों में सुंदरकांड पाठ व महाआरती का आयोजन हुआ. कई स्थानों पर भंडारा का आयोजन किया गया. भगवा रंग की रोशनी से पूरा शहर दमक उठा. नेहरू मैदान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर भगवान श्रीराम की महाआरती की गई. वाराणसी से आए छह विद्वान पंडितों ने आचार्य आशीष शास्त्री के निर्देशन में महाआरती अनुष्ठान संपन्न कराया. आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के धनबाद जिला मंत्री सोनू गिरी का अहम योगदान रहा. इससे पहले दो घंटे तक सुंदरकांड व   हनुमान चालीसा पाठ किया गया. अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. एस के फोर बजरंगबली मंदिर कमेटी की ओर से जुलूस निकालकर रामलला के प्राकट्य की खुशी मनाई गई. शिव मंदिर व जय माता दी मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम हुए. भाजपा नेता लक्की सिंह की ओर से एफसीआई मयूर गेट का रंग रोगन और अटल चौक को फूलों से सजाया गया. अटल चौक स्थित हनुमान मंदिर और बाल्मिकी मंदिर का भी रंगरोगन कराया. सिंदरी का प्राचीन शिव मंदिर भी भगवा रंग में दिखाई दिया. शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ और शिव तालाब में महाआरती की गई. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-katras-area-becomes-filled-with-ram-crowd-of-devotees-gathers-in-procession/">

धनबाद : राममय हुआ कतरास क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही