Search

 
 
 

धनबाद : रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में 3 दिन, कोयलांचल वासियों को होगी सुविधा

 
Dhanbad : ट्रेन से बिहार जाना-आना करनेवाले धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-raj-sinha-will-distribute-1-25-lakh-earthen-lamps-on-diwali/">

(Dhanbad) कोयलांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने रांची-आरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में वृद्धि कर दी है. अब यह ट्रेन सप्ताह में एक की बजाय तीन दिन चलेगी. इससे धनबाद से आरा, बक्सर, बलिया जाने वाले लोगों को सुविधा होगी. पहले यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती थी, जिससे यात्रियों की सीट कंफर्म नहीं हो पाती थी. इसलिए लोगों को आरा जाने के लिए धनबाद से गया या पटना जाकर ट्रेन बदलना पड़ता था. लेकिन अब रांची-आरा-रांची एक्सप्रेस के फेरों में वृद्धि होने से धनबाद के लोग गोमो स्टेशन से इस ट्रेन की सुविधा ले सकते हैं. ट्रेन नंबर 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से प्रत्येक शनिवार, सोमवार व गुरुवार को रांची से आरा के लिए प्रस्थान करेगी. रांची रेलवे स्टेशन से यह रात 9.05 बजे खुलेगी और रात 12 बजे गोमो पहुंचेगी. गोमा में 5 मिनट ठहराव के बाद रात 12.05 बजे आरा के लिए प्रस्थान कर जाएगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को आरा रेलवे स्टेशन से सुबह 9.30 बजे रांची के लिए खुलेगी. यह ट्रेन सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, गोमो, बोकारो स्टील सिटी, मुरी होते हुए रात 8.10 बजे रांची पहुंचेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-co-removed-illegal-possession-from-medha-dairy-land-on-the-order-of-the-court/">धनबाद:

सीओ ने कोर्ट के आदेश पर मेधा डेयरी की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही