Search

 
 
 

धनबाद : श्रद्धा के साथ मनाया गया रणधीर वर्मा का 33वां शहादत दिवस

 

पत्नी प्रो. रीता वर्मा, डीसी व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Dhanbad : धनबाद के एसपी रहे शहीद रणधीर वर्मा का 33वां शहादत दिवस बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया. शहीद की पत्नी प्रो. रीता वर्मा, धनबाद डीसी वरुण रंजन सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सुबह में हीरापुर के रणधीर वर्मा चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. शहीद की पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा ने कहा कि आज मेरे पति के शहीद हुए 33 साल हो गए. उनकी याद में हर साल जिस तरह से धनबाद के लोगों का प्यार मिलता है, उससे मन को काफी सुकून मिलता है. डीसी वरुण रंजन ने कहा कि धनबाद के जांबाज पुलिस अधीक्षक ने वीरता से देश सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उधर,  बैंक मोड़ थाना व बैंक ऑफ इंडिया हीरापुर शाखा में आयोजित समारोह में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई. बैंक मोड़ थाना परिसर में जवानों ने मातमी धुन बजाकर और 2 मिनट मौन रहकर उन्हें नमन किया. ज्ञात हो कि 3 जनवरी 1992 को बैंक ऑफ इंडिया की हीरापुर शाखा में डकैतों से लोहा लेते हुए तत्कालीन एसपी रणधीर वर्मा शहीद हो गए थे. मरणोप्रांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था. उपराष्ट्रपति ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया था. श्रद्धांजलि समारोह में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-is-strangling-the-law-pappu-yadav/">धनबाद

: कानून का गला घाेंट रही भाजपा- पप्पू यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही