Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में रंगोली, चित्रांकन व वाद-विवाद प्रतियोगिता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   शहर के रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में 4 मार्च शनिवार को रंगोली, चित्रांकन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता शुरू कराई. प्रतियोगिता में तेजस्विनी क्लब की किशोरियों एवं युवतियों ने भाग लिया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा रंगोली में प्रथम स्थान प्राप्त दीप्ति कुमारी, द्वितीय सुनीता कुमारी, तृतीय पुष्पांजलि कुमारी, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम हैप्पी रानी, द्वितीय पूजा कुमारी एवं तृतीय पुष्पा कुमारी को पुरस्कार प्रदान किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम दीप्ति कुमारी, द्वितीय अंजली कुमारी व तृतीय स्थान पर अलीशा खान रही, जिसे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया. बता दे कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग और महिला विकास समिति के निर्देश पर 1 से 8 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना है. इस आयोजन में जेजेबी मजिस्ट्रेट पूनम सिंह, सीडब्ल्यूसी के सदस्य मीरा सिन्हा, नीता सिंह, लीला माझी, विद्योत्तमा बंसल, तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक ओम प्रकाश पाठक, हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक विमल राज, धीरज कांत एवं डीडीआरसी से स्वेतांबर पाठक, आस्था ऑर्गनाइज़ेशन से ममता कुमार, शशि गुप्ता, किरण जलान, विनीता सिंह, तेजस्विनी परियोजना से अनुश्री लायक, जुली कुमारी, रखी नंदी, पूजा झा, रिंकी कुमारी, लीन चौरसिया, प्रिति कुमारी, मोनिका पटेल ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही