Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :तोपचांची टी ए पी उच्च विद्यालय में रंगोली, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement

जनसंख्या दिवस थीम पर दो दिवसीय कार्यक्रम का रंगारंग समापन

 Topchachi : केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित जनसंख्या दिवस पखवाड़ा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं केंद्र सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर तोपचांची प्रखंड के टीएपी+2 उच्च विद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार 27 जुलाई को हुआ. टीएपी +2 उच्च विद्यालय तोपचांची में छात्र, छात्राओं के बीच निबंध, रंगोली एवं चित्रांकन प्रतियोगिताएं हुईं. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. जनसंख्या वृद्धि के निवारण विषय पर छात्रों ने मनमोहक रंगोलियां बनाई व चित्रांकन किए गए.

   बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय: मथुरा महतो

मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है. लोगों का जागरूक होना जरूरी है. प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं हुआ तो भविष्य पर गहरा असर पड़ने वाला है. प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश पांडेय ने भविष्य में छात्रों को जनसंख्या नियंत्रण में अपना रोल निभाने को कहा. क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पांडेय ने देश में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए सरकारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी.

  प्रतियोगिताओं के विजेता को मिला पुरस्कार

निबंध प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की नीलम कुमारी और नमिता कुमारी ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं मुहम्मद साकिर तीसरे स्थान पर रहे. चित्रांकन में अभिनव कुमार प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय एवं अंशिका कुमारी तृतीय स्तान पर रही. रंगोली में पायल प्रतिज्ञा ग्रुप प्रथम, नंदिनी कुमारी समूह द्वितीय तथा तन्मय कुमार ईवा दल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं के बीच टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने पुरस्कार दिया. मौके पर राजकिशोर पासवान, भागीरथ महतो, राहुल कुमार, सोनम कुमारी, खुशबू कुमारी, गौतम कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही