Search

 
 
 

धनबाद : जानलेवा बना रानीबांध तालाब रोड

 

जल जमाव से बड़ी आबादी प्रभावित, समस्या दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Dhanbad :  धनबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सिटी सेंटर से मेमको मोड़ के बीच रानी बांध तालाब रोड पूरी तरह जान लेवा साबित हो रहा है. बरसाती पानी व गंदे जल के स्थायी जमाव का हल प्रशासन का कोई  भी तंत्र नहीं निकाल पाया है. जीटी रोड को जोड़ने वाले इस प्रमुख पथ की बदहाली से हर खास व आम पीड़ित, कुपित और क्षुब्ध हैं.

    गरीब-अमीर सब तबाह, विभाग कर रहा फेंका फेंकी

सिटी सेंटर से मेमको मोड़ होती हुई यह सड़क जीटी रोड में मिलती है. मेमको मोड़ के पास इसका जुड़ाव आठ लेन वाली सड़क से होता है. रानी तालाब के आसपास एक दर्जन से अधिक मुहल्ले घनी आबादी वाले हैं. अगल-बगल करोड़ व अरब पतियों की बड़ी-बड़ी कोठियां हैं. लेकिन सब के सब पीड़ित. रोड पर जमे जल की निकासी को लेकर  एक-दूसरे विभाग पर  फेंका फेंकी से आम जनता कुपित है. जनाक्रोश किसी भी वक्त भड़क सकता है.

               पानी के बीच गड्ढों में रोज गिरते हैं लोग

[caption id="attachment_760345" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/bike-ranibandh-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> जान हथेली पर लेकर चलते हैं लोग[/caption] सड़क पर जमे पानी में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से  विगत 24 घंटे में आध दर्जन से अधिक बाइक चालक चोटिल हो चुके हैं. प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ इलाके के लोग बीच सड़क पर धन रोपनी तक कर चुके हैं. धैया, ठाकुरकुल्ही, भेलाटांड़, नागनागर, लाहबानी, मंडल बस्ती, धीरेन्द्रपुरम, शिमला बेड़ा सहित दर्जन भर नव विकसित कॉलोनियों में रहने वालों की पीड़ा यह है कि सारा तंत्र कान में तेल डाले सोया है. स्कूली बच्चे इस परमानेंट वैतरणी को कैसे पार कर स्कूल जाएं, इस ओर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है

     आजसू नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

इस संबंध में आजसू नेता पप्पू सिंह ने चेतावनी दी है कि जल्द हीं यदि इसका समाधान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.  रानीबांध, धैया मुख्य मार्ग पर जलजमाव को लेकर तीन बार गंदे पानी में बैठकर आंदोलन किया जा चुका है. प्रतिदिन यहां लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.  दुर्गा पूजा नजदीक है और इस मौके पर सड़क की दुर्दशा और बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि समस्या पर जिस तरह आंख मूद ली गई है, उससे जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता साफ नजर आ रही है.

उदासीन है सरकारी महकमा

धैया के रानीबांध में सड़क पर जलजमाव की समस्या के समाधान में कोई भी विभाग सजग नहीं दिख रहा है.  जलजमाव के कारण पिछले एक सप्ताह में दर्जन भर से ज्यादा लोग इसमें गिर चुके हैं. बावजूद समस्या का समाधान करने के लिए न नगर निगम प्रयासरत है, न ही पथ निर्माण विभाग. उपायुक्त के आदेश के बावजूद किसी के कान पर जूं तक नही रेंग रही है. नगर निगम द्वारा नाली निर्माण के लिए टेंडर भी निकाला गया था, परंतु स्थानीय लोगों के विरोध के कारण काम शुरू भी नहीं हो सका.

  निगम ने किए लाखों खर्च, नहीं हुआ स्थायी समाधान

रानीबांध से जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने लाखों रुपये बर्बाद कर दिये, परंतु अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. कई बार निगम द्वारा सक्शन मशीन द्वारा पानी निकाला गया था. साथ ही कई बार सड़क की मरम्मत का कार्य भी कराया गया है. लाखों खर्च करने के बावजूद स्थिति यह है कि हल्की सी बारिश में भी यहां जलजमाव से नारकीय स्थिति उतपन्न हो जाती है.

क्या कहते हैं जिम्मेदार

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दिनेश प्रसाद कहते हैं कि श्रमिक चौक से बरवाअड्डा तक सड़क निर्माण कार्य हो रहा है, जो बारिश के कारण बंद है.  जलजमाव से परेशानी हो रही है. जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही