Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रंजीत मद्धेशिया केंदुआ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चुने गए

Dhanbad : रंजीत मद्धेशिया केंदुआ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चुने गए हैं. चुनाव 7 अगस्त को हुआ. राजेश मद्धेशिया सचिव और   उपेंद्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए हैं. इस चुनाव में 324 सदस्यों में से 321 ने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली. तीन प्रमुख पदों के लिए 6 प्रत्याशी आमने-सामने थे. अध्यक्ष पद के लिए अशोक सिन्हा व रंजीत मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र श्रीवास्तव व रामबली साहू तथा सचिव पद के लिए राजेश शर्मा व राजेश मद्धेशिया ने अपनी दावेदारी ठोकी थी. अध्यक्ष पद के लिए प्रतिद्वंद्वी अशोक सिन्हा को पीछे छोड़ते हुए रंजजीत मद्धेशिया ने कुल 209 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. कोषाध्यक्ष पद पर प्रतिद्वंद्वी राम बली साहू को पछाड़ते हुए उपेंद्र श्रीवास्तव ने कुल 180 वोट हासिल कर कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. सचिव पद के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार राजेश शर्मा को पीछे छोड़ते हुए राजेश मद्धेशिया ने  204 वोट हासिल कर सचिव पद पर जीत दर्ज की .

   अध्यक्ष 

1. रंजीत मद्धेशिया,  209 वोट, जीते 2. अशोक सिन्हा, 107 वोट, हारे

  कोषाध्यक्ष 

1. उपेंद्र श्रीवास्तव, 180 वोट, जीते 2. रामबली साहू, 127 वोट, हारे

सचिव 

1. राजेश मद्धेशिया. 204 वोट, जीते 2. राजेश शर्मा, 101 वोट, हारे यह भी पढ़ें : हर">https://lagatar.in/dhanbad-mayumn-will-contribute-to-the-tricolor-campaign-at-every-home/">हर

घर तिरंगा अभियान में मायुमं देगा योगदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही