Search

धनबाद : फिर मांगी गई फिरौती, व्यवसायियों को सुरक्षा दें एसएसपी: चेंबर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad ) धनबाद में एक बार फिर अपराधियों ने हीरापुर पार्क मार्केट के तीन आभूषण विक्रेताओं से फिरौती की मांग की है. इसके बाद व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा है.. उन्होंने एसएसपी संजीव कुमार से अपराधियों की गिरफ्तारी और व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग की है. वरना 4 अप्रैल को पार्क मार्केट चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी दुकानदार अपनी दुकान बंद कर मुख्यमंत्री को चाबी सौंप देंगे. उक्त बातें 15 फरवरी को पार्क मार्केट चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव चौरसिया ने हीरापुर के झरना पाड़ा स्थित चेंबर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि फिर से पार्क मार्केट के तीन आभूषण दुकानदारों से फिरौती की मांग की गई है. हालांकि उन्होंने भुक्तभोगी दुकानदारों के नाम का खुलासा नहीं किया. कहा कि तमाम दुकानदार खौफ में हैं, पुलिस भी उन्हें पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर व्यवसायियों को सुरक्षा दे. वरना व्यवसायियों को आर्म्स लाइसेंस देने में मदद करे. ताकि हम खुद अपनी सुरक्षा कर सकें. मांग का समर्थन जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स, हीरापुर हटिया, पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी किया है. जिला चैंबर ने भी आक्रोश जताते हुए आंदोलन करने की बात कही है. प्रेस वार्ता में मौजूद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयंका ने कहा कि धनबाद में इन दिनों पुलिस प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रही. एसएसपी अगर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करते हैं तो जिला चेंबर विधि व्यवस्था को लेकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा. पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने कहा है कि अपराधी खुले आम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. मतलब यह है कि अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका है. उन्होंने कहा है कि अगर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो एसएसपी को पद पर रहने का अधिकार नहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp