Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रणवीर ने विद्यालय का सिर ऊंचा किया : प्राचार्य

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ी रणवीर ठाकुर का चयन गतका प्रतियोगिता के लिए हुआ है. दो से चार फरवरी तक मध्यप्रदेश के मंडला स्थित डिस्टिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होने वाली इस प्रतियोगिता में उनके साथ कोच पप्पू कुमार भाग लेंगे. रणवीर के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्कूल के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि रणवीर ठाकुर ने देश में विद्यालय का सिर ऊंचा किया है. ऐसे छात्र अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी हैं. इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया के साथ अन्य ने बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही