Search

 
 
 

धनबाद : बस्ताकोला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित की मां ने दुष्कर्म का आरोप मोहल्ले में ही रहने वाले कुलदीप वर्मा पर लगाया है. महिला ने झरिया थाना पहुंच कर कुलदीप के खिलाफ लिखित शिकायत की. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया. थाने में दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाले कुलदीप ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे धनसार के समीप एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कहा कि शिकायत मिलते ही आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है. नाबालिग की मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही