Search

 
 
 

धनबाद : इनर व्हील क्लब माइलस्टोन की अध्यक्ष बनी रश्मि सहाय

 
Dhanbad:  बैंक मोड़ स्थित 17 डिग्री होटल में इनरव्हील क्लब माइलस्टोन धनबाद -कतरास का प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह जिला की चेयरमैन डॉ. रीता झा की अध्यक्षता में हुआ. इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें रश्मि सहाय अध्यक्ष, लीना झा उपाध्यक्ष, गीता चौबे संपादक, रेनू कौशल कोषाध्यक्ष, रुकमणि झा सचिव बनाई गई. सदस्यों में सिम्मी टंडन, संतोषी आनंद, माया सिन्हा, निवेदिता सरकार एवं संगीता शर्मा को स्थान मिला. डॉ रीता झा ने क्लब के कार्यों की समीक्षा कर उसे सराहा और नए सदस्यों को शपथ दिलवाई. उन्हें क्लब के नियमों से अवगत करा कर सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बताया कि इस वर्ष दो नए क्लबों की स्थापना की गई है. निर्णय लिया गया कि इनरव्हील क्लब पौधारोपण, प्रौढ़ शिक्षा, सिलाई मशीन वितरण, प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, रक्तदान शिविर आदि के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही