Search

 
 
 

धनबाद: राष्ट्रीय जनता दल ओबीसी प्रकोष्ठ ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राष्ट्रीय जनता दल के ओबीसी प्रकोष्ठ ने रविवार 25 सितंबर को रानी रोड, भुदा स्थित एएसजी हॉस्पिटल में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार रजक ने आंखों की निशुल्क जांच की. शुरूआत जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव एवं ओबीसी महासचिव सत्येंद्र कुमार के नेत्र जांच से हुई. वार्ड 29 की पार्षद उम्मीदवार गीता देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई. मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र  कुमार राष्ट्रीय जनता दल विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अमित प्रसाद, जनशक्ति परिषद के जिला अध्यक्ष विजय यादव मौजूद थे. जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शिवम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा यह शिविर लगाया गया है. शिविर का मुख्य उद्देश्य आस पास के ग्रामीणों को फायदा पहुंचाना है. लालू कुमार यादव, मनीष सिंह, कार्तिक कुमार मोदक, विपुल कुमार का रहा. तथा राजद के अन्य कार्यकर्ताओं ने मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर में सक्रिय योगदान दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mega-health-check-up-camp-organized-at-patliputra-multi-specialty-hospital/">धनबाद

: पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लगा मेगा हेल्थ चेक अप कैंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही