Search

 
 
 

धनबाद : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने निकाली 200 फीट की तिरंगा यात्रा

 
गलफरबाड़ी से चिरकुंडा तक गूंजा वंदे मातरम् का नारा
Maithon : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने आजादी के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को 200 फीट का राष्ट्रीय ध्वज लेकर गलफरबाड़ी से तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगे को अपने हाथों में लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुऐ कालीमण्डा, मैथनमोड़, कुमारधुबी, तालडांगा होते हुए चिरकुंडा शहीद चौक पहुंचे. जहां राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ताओ ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा समाप्त की. मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी है. युवाओं में राष्ट्र भक्ति का जज्बा जागृत करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने शहीदों को नमन करते हुए उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जाती है. यात्रा बड़ी संख्या में युवा शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू यादव, संजय रवानी, पवन सिंह, विशाल सिंह, गौतम यादव, अक्षय कुमार, कुंदन यादव, सिद्धार्थ सिन्हा, आदित्य कुमार, शंकर शाह, छोटू ठाकुर, प्रभात कुमार, रंजित रवानी, पवन झा, रामकुमार यादव, शिवनारायण पाठक, विशाल यादव, कुंदन सिंह, छोटू सिंह, विक्की यादव, अरुण बाउरी, रामनारायण साहू, सागर यादव, संजीत यादव, रोहित शर्मा, समर सिन्हा, पिंटू शाह, मोनू व अन्य का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dhananjay-yadav-and-niranjan-tanti-murder-accused-out-of-police-custody-anger-erupted-on-the-streets/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : धनंजय यादव व निरंजन तांती हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ़्त से बाहर, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही