Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रतन टाटा का निधन देश व समाज के लिए अपूरणीय क्षति- लोकेश अग्रवाल

Dhanbad : बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव लोकेश अग्रवाल ने टाटा ग्रुप की महान हस्ती रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि रतन टाटा का निधन देश व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित था. उन्होंने अपनी मेहनत और सूझबुझ से टाटा कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया. अपनी आय का 60% से अधिक हिस्सा दान में दिया, जिससे लाखों गरीबों को मदद मिली. उनकी व्यावसायिक क्षमताओं ने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और एक वैश्विक ब्रांड बनाया.  उन्होंने व्यवसाय में नैतिकता और पारदर्शिता का पालन किया, जिससे उनकी पहचान एक आदर्श व्यवसायी के रूप में बनी. इसके साथ देश के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गरीबों की मदद के लिए कई योजनाएं चलाई. उनके इन्हीं कार्यों के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण सहित अन्य सम्मान से नवाजा था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-closed-half-a-dozen-illegal-coal-mouths-in-chirkunda/">धनबाद

: बीसीसीएल ने चिरकुंडा में आधा दर्जन अवैध कोयला मुहानों को बंद कराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही