इस्कॉन में आईआईटी के छात्र तैयार कर रहे रथ, यात्रा में शामिल होंगे 25 हजार श्रद्धालु
Dhanbad : धनबाद में रथयात्रा की तैयारी जोरों पर है. भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ 20 जून को रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी जाएंगे. इस अनुपम दृश्य को देखने के लिए भक्तों में उत्साह है. शहर में 5 जगहों पर रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें इस्कॉन धैया, जगन्नाथ मंदिर घनसार, हीरापुर, माझेरपाड़ा दुर्गा मंदिर व इस्कान कुसुम विहार शामिल है. इस्कान मंदिर, धैया में हर साल की तरह इस बार भी भव्य रथयात्रा निकालने की तैयारी है. यह जानकारी इस्कॉन धैया के अध्यक्ष प्रेम प्रभु ने 18 जून को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. बताया कि इस्कान से जुड़े आईआइटी-आईएसएम के इंजीनियरिंग छात्र रथ को तैयार करने में जुटे हैं. इस बार 45 फीट ऊंचा रथ बनाया जा रहा है. सजावट भी आकर्षक होगी. रथयात्रा स्टील गेट सरायढेला के दुर्गा मंडप से शुरू होगी और पुलिस लाइन, रणधीर वर्मा चौक होते हुए गोल्फ ग्राउंड तक पहुंचेगी. रथयात्रा में इस्कान के छात्रों के अलावा 25 हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे. लगभग 200 आदिवासी श्रद्धालु भी भगवान के दर्शन करने आएंगे. यात्रा के दौरान पूरे रास्ते पर फूलों की वर्षा की जाएगी. रथयात्रा के दौरान भगवान को 56 भोग लगाकर जगह-जगह रोककर भक्तों के बीच वितरण किया जाएगा. प्रभु जगन्ना की तरह-तरह की झांकियां मुख्य आकर्ष होंगी. नवयुवक संकीर्तन करते रथ के साथ चलेंगे.गोल्फ ग्राउंड में तैयार हो रहा गुंडिचा मंदिर, भगवान के प्रवास के दौरान होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
[caption id="attachment_672651" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> प्रेसवार्ता में जानकारी देते इस्कॉन मंदिर धैया के अध्यक्ष[/caption] इस्कॉन धैया के अध्यक्ष प्रेम प्रभु ने बताया कि गोल्फ ग्राउंड में गुंडिचा मंदिर (मौसी बाड़ी) का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. भगवान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को रथ पर सवार कर 20 जून को गंडिचा मंदिर लाया जाएगा. इस दौरान वहां प्रतिदिन सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. गोल्फ ग्राउंड में विभिन्न तरक के स्टॉल बनाए जा रहे हैं, जहां इस्कान के लोग धनबाद वासियों को धर्म के प्रति जागरूक करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-20-lakhs-including-cash-stolen-from-businessmans-house-in-kumardhubi/">धनबाद
: कुमारधुबी में व्यवसायी के घर से नकदी सहित 20 लाख के जेवरात की चोरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment