Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  चूहों ने एसएनएमएमसीएच में हेल्थ मैप कंपनी को लगाया 40 लाख का चूना

Dhanbad : धनबाद के एसएनएमएमसीएच में पीपीपी मोड पर रेडियोलॉजी विभाग का संचालन कर रही एजेंसी हेल्थ मैप को चूहों ने 40 लाख का चूना लगा दिया है. चूहों ने विगत बुधवार 26 अप्रैल को रेडियोलॉजी विभाग की सीटी स्कैन मशीन के तार को कुतर डाला है. अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया है. हालत यह है कि उसी दिन से अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा बंद है. एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार कंपनी के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है. मशीन को पुनः चालू करने के लिए तार व अन्य उपकरण सिंगापुर से मंगाए जा रहे हैं, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है.

  डेड बॉडी तक कुतर डालते हैं चूहे

बता दें कि एसएनएमएमसीएच में चूहों के आतंक से मरीज भी परेशान रहते हैं. अस्पताल परिसर व गंदे नाली में पल-बढ़ रहे चूहे अस्पताल प्रबंधन के लिए भी सिरदर्द बने हुए हैं. आए दिन ये चूहे मरीज के भोजन सहित मॉर्चरी में रखे डेड बॉडी को भी कुतरने में कोई कसर नहीं छोड़ते. विगत वर्ष 30 नवंबर को भी चूहों ने अस्पताल के इमरजेंसी मॉर्चरी में रखे दो युवकों के शव को कुतर डाला था. परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया था.

  सीटी स्कैन बंद होने से मरीज व परिजन परेशान

अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन सुखदेव राम का कहना है कि यूं तो चूहों का आतंक 24 घंटे रहता है. लेकिन शाम ढलते ही इनका आतंक सिर चढ़कर बोलने लगता है. घर से लाई गई रोटी, सब्जी, ब्रेड के अलावा फलों को ये पलक झपकते चट कर जाते हैं. कई बार तो चूहे भोजन की तलाश में बेड पर मरीज के शरीर पर भी चढ़ जाते हैं. इधर सीटी स्कैन बंद होने के बाद अस्पताल में गरीब मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. मारपीट से जख्मी, एक्सीडेंट में घायल तथा ओपीडी से प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक मरीज सीटी स्कैन के लिए पहुंचते हैं. तमाम मरीजों को बाहर के निजी क्लिनिकों में महंगी दर पर सीटी स्कैन कराना पड़ रहा है.

 सर्जरी वार्ड शीघ्र पीजी ब्लॉक में होगा शिफ्ट: अधीक्षक

एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक अरुण कुमार बर्णवाल का कहना है कि चूहों के आतंक से मरीज ही नहीं, अस्पताल प्रबंधन भी परेशान है.   रोकथाम के लिए पेस्टिसाइड का स्प्रे निरंतर किया जाता है, मगर वह भी नाकाम साबित हो रहा है. तत्काल चूहों पर लगाम लगाना मुश्किल है. इसलिए मरीजों की परेशानी कम करने के लिए बेसमेंट से सर्जरी वार्ड को जल्द ही पीजी ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही