Search

 
 
 

धनबाद : एसएनएमएमसीएच के वार्डों में मरीजों की दवा व खाने के सामान चट कर जा रहे चूहे

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complete-cleaning-was-not-done-even-in-diwali-the-system-of-municipal-corporation-also-loosened/">

(Dhanbad) जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चूहों के आतंक से मरीज परेशान हैं. चूहे वार्डों में घुस कर मरीजों के बेड तक पहुंच जा रहे हैं. बेड के पास रेक पर रखी दवाओं व ग्लूकोज की बोतलें कुतर कर बर्बाद कर दे रहे हैं. वहीं परिजनों की ओर से घर व बाजार से लाए गए खाने-पीने के सामान या तो चट कर जा रहे हैं, या फिर बर्बाद कर दे रहे हैं. वार्डों में चूहे इधर-उधर दौड़ते देखे जाते हैं. अस्पताल प्रबंधन इससे अनजान बना हुआ है. मेल वार्ड में भर्ती मरीज पुराना स्टेशन के पास रहने वाले सुनील हाड़ी के परिजनों ने बताया कि बेड के पास रेक पर रखी ग्लूकोज की बोतल को चूहे ने काट कर बर्बाद कर दिया. वार्ड के एक अन्य मरीज ने बताया कि उसके सिरहाने रखे फल और बिस्किट को चूहे या तो खा गए, या फिर उठा ले गए. उसने बताया कि अस्पताल में चूहों की भरमार है. एक को भगाते हैं, तो दूसरा आ जाता है. इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल के दूसरे वार्डों में भी यही स्थिति है. इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि अभी तक चूहों के आतंक की शिकायत नहीं मिली है. यदि वार्डों में चूहे हैं, तो उन्हें भगाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-caught-thrashed-seven-people-with-banned-meat/">धनबाद

: ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस के साथ सात लोगों को पकड़ा, पिटाई की [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही