Search

 
 
 

धनबाद :  चूहों ने कुतरा तार,एसएनएमएमसीएच में सिटी स्कैन बंद

 
Dhanbad : एसएनएमएमसीएच के रेडियालॉजी विभाग में मंगलवार 25 अप्रैल को चूहों के तार कुतरे जाने के बाद बुधवार से सीटी स्कैन जांच बंद हो गई है. दूसरे दिन गुरुवार 27 अप्रैल को भी मशीन ठीक नहीं की जा सकी. इधर सिटी स्कैन बंद होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है.  मरीजों को सिटी स्कैन के लिए बाहर निजी जांच घर जाना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं. वही केंद्र को संचालित करने वाली कंपनी हेल्थ मैप ने मरम्मत के लिए टेक्नीशियन को बुलाया है. लेकिन मशीन को चालू नहीं किया जा सका. केंद्र को संचालित करने वाली कंपनी की मानें तो अस्पताल में चूहों का आतंक है. उन्होंने बताया कि यह कारनामा भी चूहों का है. फिलहाल चूहों ने मशीन का तार कहां से कुतरा है, इसकी जांच की जा रही है. बता दें कि एसएनएमएमसीएच में पीपीपी मोड पर संचालित रेडियोलॉजी केंद्र में रियायती दर पर मरीजों की जांच होती है. केंद्र में सीटी स्कैन के अलावा अन्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही