Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चूहे चट कर गए थाने के मालखाना में रखा 19 किलो भांग और 9 किलो गांजा

राजगंज थाना से आया अजीबो-गरीब मामला

Dhanbad :  छह-सात साल पहले बिहार के थानों के मालखाना में रखे शराब को चूहों द्वारा पीने का अजीबोगरीब मामला सामने आया था. अब झारखंड के धनबाद जिले से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. इस बार चूहे थाने के मालखाना में रखे गांजा और भांग को चट कर गए हैं. दरअसल, राजगंज थाना के मालखाने में रखे 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहों ने खा लिया है. ये खुलासा खुद कांड के अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट के समक्ष किया है. उक्त भांग-गांजा को दिसंबर 2018 में जब्त किया गया था और राजगंज निवासी शंभू अग्रवाल और उसके बेटे को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. चूंकि, अदालत में आईओ की गवाही के साथ उक्त जब्त भांग-गांजा को प्रदर्श के तौर पर दिखाना था, लेकिन कोर्ट के निर्देश के बाद भी आईओ ऐसा नहीं कर सके. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में इस मामले की गवाही चल रही थी. मुकदमे के अनुसंधानक जयप्रकाश प्रसाद ने अदालत को उक्त जनकारी दी. शनिवार को गवाही के लिए अनुसंधानकर्ता जयप्रकाश प्रसाद उपस्थित तो हुए, परंतु अपने साथ जब्त भांग व गांजा लेकर नहीं आए. लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी के आवेदन का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि आवेदन में कहा गया है कि मालखाना में रखा गया जब्त 10 किलो भांग व 9 किलो गांजा को चूहों पक नष्ट कर दिया है. इस संबंध में राजगंज थाना में एक सनहा भी दर्ज कर लिया गया है.

भांग-गांजा के साथ दो को किया था गिरफ्तार

14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. प्राथमिकी में पुलिस ने कहा था कि गुप्त सूचना मिली थी कि शंभू अग्रवाल गांजा व भांग की तस्करी कर रह था. उसके यहां छापेमारी कर भांग तथा गंजा बरामद किया गया था. पुलिस ने इस संबंध में शंभू प्रसाद अग्रवाल एवं उसके पुत्र को गिरफ्तार किया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-neeraj-murder-shooters-health-deteriorated-in-the-court-2-news-from-the-court-including-hospitalization/">धनबाद

: नीरज हत्याकांड के शूटर की अदालत में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही