Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में हुआ रावण दहन, जुटी हजारों की भीड़

 
Barwaadda : धनबाद जिले के बरवाअड्डा में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गई. विजयादशमी के अवसर पर बड़ा जमुआ में रावण दहन का आयोजन किया गया. हज़ारों लोग रावण दहन कार्यक्रम देखने पहुंचे. झारखंड पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह बड़ा जमुआ कमेटी के संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने रावण दहन कार्यक्रम का उद्घाटन किया. क्षेत्र के बड़ा जमुआ, लोहार बरवा मंडल पाड़ा, पंडुकी, भेलाटांड़़, विज्ञान विहार कालोनी, सत्यम नगर, बजरंग विहार कालोनी, बड़ापीछड़ी, जयनगर, नगरकियारी, बिराजपुर, कल्याणपुर, बारमसिया, यादवपुर, चुटियारो, मुर्राडीह, खरनी आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया. दुर्गा पूजा पंडालों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई थी. वहीं, एकादशी के अवसर पर बिराजपुर, बड़ापीछड़ी, बारमसिया, जयनगर में मेला का आयोजन किया गया. मेला को सफल बनाने में पूजा समितियों एवं जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-koylanchal-residents-bid-emotional-farewell-to-maa-durga-immersion-of-idols/">धनबाद

: कोयलांचल वासियों ने मां दुर्गा को दी भावपूर्ण विदाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही