Search

धनबाद: आईआईटी में 4 फरवरी को लगेगा आर एंड डी मेला

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी आईएसएम में 4 फरवरी को प्रीमियर टेक क्रैडल के तहत आर एंड डी मेला का आयोजन किया जाएगा. मेले में संस्थान के विभिन्न विभाग अपने उत्पाद, तकनीक, अनुसंधान सुविधाओं और क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे. इससे शिक्षा संस्थान और उद्योग के बीच प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण, उद्योग-शिक्षा सहयोग, उद्योग प्रायोजित अनुसंधान, विकास की परियोजनाओं एवं परामर्श के रास्ते खुलेंगे.

  देश के सैकड़ों उद्योगपति जुटेंगे

संस्थान के मीडिया एंड ब्रांडिंग की डीन डॉ रजनी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में अत्याधुनिक तकनीक का अनुभव प्राप्त करने और संस्थान के विभिन्न विभागों द्वारा विकसित उत्पादों को देखने के लिए देशभर के उद्योगपति जुटेंगे. उद्योगपतियों को संस्थान के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास में जमीनी स्तर पर शोधों के विषय में जानकारी दी जाएगी.

  पहली बार उद्योग व संस्थान एक मंच पर

संस्थान के डीन आर एंड डी प्रो सागर पॉल ने बताया कि आर एंड डी मेले का आयोजन टैक्समिन के सहयोग से पहली बार किया जा रहा है. यह मेला सभी के लिए एक अवसर की तरह होगा. संस्थान के विभिन्न विभाग अपने अत्याधुनिक तकनीक व उद्योग स्पोंसर्ड प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि इस मेले में उम्मीद से ज्यादा उद्योगपतियों के शामिल होने का अनुमान है.

  10-15 स्टार्टअप को भी मिलेगा मौका

स्पॉन्सर्ड रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल कंसलटेंसी (एसआरआईसी) के को-ऑर्डिनेटर एजाज अहमद ने बताया कि प्रत्येक विभाग को एक या दो प्रोटोटाइप मॉडल या उत्पादों को प्रदर्शित करने की अनुमति दी जाएगी. मेले में टैक्समिन के तहत इनक्यूबेट किए गए 10 से 15 स्टार्टअप को भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने बताया कि आर एंड डी मेले के पीछे का विचार मेक इन इंडिया की अवधारणा के तहत औद्योगिक प्रौद्योगिकियों के व्यवसायीकरण की सुविधा के लिए एक मंच तैयार करना है. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-occupation-of-67-thousand-quarters-of-coal-companies/">

धनबाद: कोल कम्पनियों के 67 हजार क्वार्टरों पर अवैध कब्जा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp