Search

 
 
 

धनबाद : गजब प्रेम मिला, जीवन,भर याद रखूंगा : मो जब्बार हुसैन

 

विदाई समारोह में भावुक हुए लोक अभियोजक, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

Dhanbad :  धनबाद में मुझे गजब का प्रेम और सम्मान मिला, जिसके काबिल मैं नहीं था. आठ वर्ष  के अपने कार्यकाल में धनबाद को अपने परिवार जैसा समझा. उक्त बातें सोमवार 31 जुलाई को अपर लोक अभियोजक मो जब्बार हुसैन ने विदाई समारोह में कही. संबोधन के दौरान वह काफी भावुक हो गये. उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सबसे काबिल हैं. उनमें काफी क्षमता है. उन्होंने कहा कि 37 वर्ष के अपने कार्यकाल में इससे पूर्व कई जगहों पर अभियोजक के रूप में कार्य कर चुके हैं. परंतु धनबाद ही एक ऐसा बार मिला, जहां के अधिवक्ता पदाधिकारियों को पढ़ने पर मजबूर कर देते हैं. विदाई समारोह का आयोजन जिला अभियोजन पदाधिकारियों की ओर से किया गया था. समारोहमें धनबाद बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेन्द्र सहाय, महासचिव जितेन्द्र कुमार प्रभारी लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ,अपर लोक अभियोजक , अवधेश कुमार ,सहायक लोक अभियोजक उमेश दीक्षित, समित प्रकाश , सोनी कुमारी , राजीव उपाध्याय ,राजीव उपाध्याय, रोहित आनंद, उदय प्रकाश,सौरव विशाल समद, प्रितम कुमार,उदय प्रकाश, मनिन्द्र कुमार समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे.सभी ने श्री हुसैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्हें बुके दे कर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही