Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड में झामुमो की 3 पंचायत समितियों का पुनर्गठन

 
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड की शिवलीबाड़ी दक्षिण, मध्य व पचमोहली पंचायत में 3 जुलाई को झामुमो की पंचायत समितियों का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य मो. गुलाम कुरैशी ने की. संजय बाउरी को शिवलीबाड़ी दक्षिण, अवध बिहारी प्रसाद को पंचमोहली तथा राहुल पासवान को शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया. प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन ने नए पंचायत अध्यक्षों को बधाई देते हुए जल्द से जल्द कमेटी विस्तार का निर्देश दिया. साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने को कहा.बैठक में अवध बिहारी प्रसाद, संजय बाउरी, जीतू बाउरी, सगीना हाड़ी, डब्लू बाउरी, प्रदीप बाउरी, कमल गोराई, टिंकू बाउरी, सोष्टि बाउरी, उत्तम बाउरी, राहुल पासवान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही