Search

 
 
 

धनबाद : एनएमओपीएस की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

 
Dhanbad : एनएमओपीएस व झारोटेफ की आमसभा 25 जून को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय, धनबाद के प्रांगण में संपन्न हुई.  इसमें धनबाद जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ. प्रांतीय कार्यकारिणी ने चुनाव पर्यवेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रांतीय प्रवक्ता सुनील कुमार एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को अधिकृत किया था. आम सभा को प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी और जिला संयोजक जय होरो ने संबोधित किया. नई कार्यकारिणी में जय होरो जिलाध्यक्ष, राकेश कुमार जिला सचिव, नागेश्वर प्रजापति, लक्ष्मी नारायण, दिनेश कुमार महतो, सुबोध कुमार मंडल जिला उपाध्यक्ष, गौतम सहाय, मो रज़ा अंसारी, प्रकाश मिश्रा संयुक्त सचिव, श्याम शंकर भट्टाचार्य जिला प्रवक्ता, देवेश त्रिवेदी जिला मीडिया प्रभारी व डॉ कौशलेंद्र कुमार तिवारी सोशल मीडिया प्रभारी चुने गए. जिला कार्यकारिणी सदस्य सह कार्यालय सचिव विनोद कुमार, मदन प्रसाद नायक, पप्पू विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह चौधरी, उज्ज्वल पॉल व रूपलाल महतो को चुना गया. महिला प्रकोष्ठ में जिला संरक्षक अर्पिता चटर्जी, जिलाध्यक्ष संध्या रानी, जिला सचिव जगजीत कौर और जिला उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, पूजा प्रियदर्शिनी, सोनी कुमारी, विनीता झा व सबीना वैद्य को चुना गया. जिला संयुक्त सचिव के रूप में सरिता कुमारी, छाया कुमारी, रजिया सुल्तान, सपना तिवारी, मुनमुन भट्टाचार्य एवं मनिशिका पाठक का चयन किया गया. जिला संगठन सचिव के पद पर रेखा कुमारी का चयन किया गया. झरिया प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संतोष मुखर्जी एवं प्रखंड कोषाध्यक्ष के लिए दीपक कुमार को चुना गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद सिंह चौधरी ने किया. मौके पर जिले के विभिन्न सरकारी विभागों से कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-hundreds-of-workers-of-other-parties-took-membership-of-jmm/">

धनबाद : दूसरे दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली झामुमो की सदस्यता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही